खाना खाते ही उलटी होना Archives | Shree Navgrah Ashram

क्या आपको भी कुछ भी खाते ही हो जाती है उल्टी? जानें इसके कारण और आयुर्वेदिक उपचार
हम सभी अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। कुछ भी ऐसा खाने से बचते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा अससर डाले। लेकिन, इसके बावजूद भी हमें कुछ न कुछ ऐसी समस्या हो जाती है, जो हमारे भोजन से रिलेटेड होती है। ऐसी ही एक समस्या है कुछ भी खाते ही उल्टी हो जाना या उल्टी जैसा महसूस होना।

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद उल्टी की समस्या देखी जाती है। आमतौर पर घरेलु उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। लेकिन जब खाने के बाद उल्टी की समस्या लम्बे समय तक बनी रहे, तब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खाना खाने के बाद जी मिचलाना या उल्टी की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
इस लेख में हम खाने के बाद उल्टी आने के पीछे के कारणों और इसके आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानेंगे।

खाना खाने के बाद उल्टी आने के कारण

फूड एलर्जी

जब हमें किसी भोजन विशेष से एलर्जी होती है, और हम उसका सेवन कर लेते हैं तो हमें उल्टी या जी मचलाने की समस्या हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग

दूषित या हमारे शरीर व पाचनतंत्र के प्रतिकूल भोजन कर लेने से फूड पॉइजनिंग हो जाता है। इसके कारण भी खाने के बाद उल्टी और जी मचलाने की समस्या देखने को मिलती है।

पेट में संक्रमण

पेट में किसी प्रकार का संक्रमण होने पर भी खाने के बाद उल्टी आती है। ऐसा संक्रमित वायरस के कारण होता है।

गर्भावस्था

अगर कोई स्त्री गर्भवती है, तो उसके साथ भी यह समस्या देखने को मिलती है। यह आम समस्या है।

एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स रोग एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड बार-बार मुंह और पेट को जोड़ने वाली नली, जिसे ग्रासनली कहा जाता है, उसमें आ जाता है। इस कारण भी यह समस्या हो सकती है।

चिंता और तनाव

चिंता और तनाव के कारण भी खाना खाने के बाद उल्टी और जी मचलाने की समस्या हो सकती है। ऐसे में तनाव व चिंता से बचें।

पित्ताशय की बीमारी

अगर किसी को पित्ताशय से जुड़ा विकार है, तो उसे भी यह समस्या होती है।

आईबीएस

आंतों में ऐंठन, पेट दर्द, सूजन, गैस और दस्त या कब्ज जुड़े विकार के कारण भी खाने के बाद उल्टी की समस्या देखने को मिलती है।

मोशन सिकनेस

मोशन सिकनेस की अवस्था में भी उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।

खाने के बाद उल्टी की समस्या होने पर डॉक्टर को कब दिखाएं?

हालांकि भोजन के बाद कभी-कभी मतली या उल्टी गंभीर नहीं है, लेकिन अगर समस्या अधिक दिनों तक बनी रहे, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही खाने के बाद उल्टी के साथ निम्नलिखित लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी या मल में खून आना

छाती में दर्द

चिंता

दस्त

डिहाइड्रेशन

कम पेशाब आना

कमजोरी या चक्कर आना

101.5°F से अधिक बुखार

पेट में तेज दर्द

धड़कन तेज होना

बार-बार उल्टी होना

आंखों या त्वचा पर पीलापन

खाने के बाद उल्टी को रोकने के आयुर्वेदिक उपाय

1 – प्याज का रस

प्याज के रस के माध्यम से उल्टी को दूर किया जा सकता है। प्याज के रस के अंदर पानी, कैलोरी, प्रोटीन, फैट, सैचुरेटेड फैटी एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं। अगर खाने के बाद उल्टी जैसी समस्या हो तो प्याज के रस के साथ धनिया का रस मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से जी मचलाने की समस्या दूर होगी।

2 – लौंग का इस्तेमाल

लौंग में सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, फोलेट, नियासिन, मैग्नीशियम, आयरन, ग्लूकोस, फाइबर, प्रोटीन होता है। खाने के बाद अगर उल्टी आए तो लौंग की दो कली को चूसने से जी मिचलाने की समस्या दूर होगी।

3 – जीरे का इस्तेमाल

पेट की समस्या को दूर करने और पाचन तंत्र की सेहत के लिए जीरा भी बेहतर विकल्प है। जीरे के उपयोग से मतली या उल्टी जैसी समस्या भी दूर हो सकती है। ऐसे में पानी में जीरा पाउडर मिलाएं और खाने के बाद उसका सेवन करें।

4 – टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर के इस्तेमाल से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। टमाटर में इलायची और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से कूट लें, और किर उस रस का सेवन करें।

5 – तुलसी का इस्तेमाल

तुलसी के इस्तेमाल से भी उल्टी की समस्या दूर होती है। ऐसे में खाने के बाद तुलसी के रस का उपयोग करना चाहिए।

6 – काली मिर्च का इस्तेमाल

काली मिर्च के इस्तेमाल से भी उल्टी की समस्या दूर हो सकती है। काली मिर्च के कुछ दानों को चूसना चाहिए, ऐसा करने से उल्टी से राहत मिलेगी।

7 – अदरक के इस्तेमाल से

खाने के बाद उल्टी की समस्या को अदरक रोकने में बेहद उपयोगी है। अदरक के अंदर पाए जाने वाले गुण न केवल पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उल्टी की समस्या से भी राहत पहुंचाते हैं।

खाने के बाद उल्टी को रोकने के अन्य उपाय

खाने के बाद मतली एवंं उल्टी की समस्या में निम्नलिखित उपाय मददगार हो सकते हैं।

चिकना, तला हुआ और मसालेदार भोजन नहीं करें।

एक बार पेटभर खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार खाएं।

खाने के बाद तुंरत टहलने से बचें।

अगर गर्म भोजन की गंध से बेचैनी महसूस हो, भोजन को हल्का ठंडा करके खाएं।

जब भी खाना खाएं आराम से खाएं।

खाने के तुरंत नहीं लेटना नहीं चाहिए।

गैरजरूरी दवाओं को लेने से बचें।

उपरोक्त आर्टिकल में आपने खाने के बादा उल्टी की समस्या, उसके कारणों एवं आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जाना। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो कोई भी उपाय अपनाने से पूर्व एक बार चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

The post क्या आपको भी कुछ भी खाते ही हो जाती है उल्टी? जानें इसके कारण और आयुर्वेदिक उपचार appeared first on Shree Navgrah Ashram.